Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में 18 माह के मासूम की मौत:खेलते समय अचानक रोने लगा...

महराजगंज में 18 माह के मासूम की मौत:खेलते समय अचानक रोने लगा बच्चा, पैर से निकला खून; परिजनों ने जहरीले जीव के काटने की जताई आशंका


महराजगंज के घुघली नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 माह के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चे को किसी जहरीले जीव ने काट लिया था, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे को किस जीव ने काटा था। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या छह निवासी संदीप शर्मा का 18 माह का पुत्र बुधवार रात अपने घर के ड्राइंग रूम में खेल रहा था। उस समय बच्चे की मां और दादी भी वहीं मौजूद थीं। अचानक बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। परिजनों ने देखा तो उसके पैर से खून निकल रहा था। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी किसी जहरीले जीव का पता नहीं चल सका। परिजनों के मुताबिक, कुछ ही समय में बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घुघली लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। फिलहाल बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की आशंका के आधार पर जहरीले जीव के काटने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments