Homeक्राइम (Crime)सैलरी हाइक की मांग पर नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन, UP DGP...

सैलरी हाइक की मांग पर नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन, UP DGP राजीव कृष्ण और ADG अमिताभ यश ने की मॉनिटरिंग, बोले- दंगा भड़काने वालों पर होगा एक्शन

UP: नोएडा (Noida) में निजी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद हालात पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के डीजीपी राजीव कृष्णा (DGP Rajeev krishna) और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश (Amitabh Yash) पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में हालात नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वेतन और कार्य परिस्थितियों को लेकर उग्र प्रदर्शन

गौतम बुद्ध नगर में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था। शुरुआत में शांत दिखा यह आंदोलन धीरे-धीरे उग्र हो गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Also Read: आगजनी, पत्थरबाजी और गाड़ियों में तोड़फोड़…’, नोएडा में कर्मचारियों की सैलरी वॉर!

आगजनी और तोड़फोड़ से बिगड़े हालात

प्रदर्शन के दौरान स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और कई जगहों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया।

यातायात बाधित, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

सुबह से शुरू हुए प्रदर्शन के कारण सेक्टर 62 से सेक्टर 52 जाने वाले मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उपद्रव फैलाने वाले और भड़काने वाले तत्वों की पहचान शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments