बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बल्हा ब्लॉक की मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा वेलहन महेशपुर में बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर को जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क इतनी खराब है कि बारिश के मौसम में इसमें पानी भर जाता है, जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण कई बार श्रद्धालुओं को चोटें भी लग चुकी हैं। सड़क की बदहाली से स्थानीय लोग और श्रद्धालु आक्रोशित हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया है। हालांकि, ग्रामीणों के बार-बार अनुरोध के बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान शिव रतन से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे पानी की टंकी के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान खुदाई की गई थी, जिसके बाद से यह जर्जर हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा ने एक बार इसकी मरम्मत करवाई थी, लेकिन नियमों के अनुसार सड़क की मरम्मत 5 साल में केवल एक बार ही की जा सकती है, इसलिए दोबारा कार्य संभव नहीं हो पाया। प्रधान के इस बयान के बाद भी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में असंतोष बना हुआ है। सड़क की खराब हालत के कारण बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर आने वाले भक्तों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बहराइच में वेलहन महेशपुर सड़क जर्जर:बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत
RELATED ARTICLES












