आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा (Raghav Chadha) को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस (Congress) नेता उदित राज (Udit Raj) ने इस पूरे विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और राघव चड्डा का बचाव किया है।
राघव चड्डा के समर्थन में उतरे उदित राज
उदित राज ने कहा कि राघव चड्डा ने कोई गलत काम नहीं किया, बल्कि उन्होंने सही कदम उठाया है। उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने लंबे समय तक कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि पार्टी को इससे सबक लेना चाहिए था।
Also Read: बीजेपी या कांग्रेस! आम आदमी पार्टी छोड़कर राघव चड्डा किसका थामेंगे दामन?
AAP पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने जनता के साथ धोखा किया और भ्रष्टाचार में लिप्त रही। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेताओं ने खुद ही बीजेपी के साथ मिलकर कांग्रेस को कमजोर किया, लेकिन अब वही लोग दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। उदित राज ने यह भी कहा कि राघव चड्डा का रुख सही है और अन्य नेताओं को भी उसी रास्ते पर चलना चाहिए।
खामोशी ठीक नहीं: उदित राज
इस मुद्दे पर पहले भी अपनी राय रखते हुए उदित राज ने कहा था कि राघव चड्डा को चुप नहीं रहना चाहिए। उनके अनुसार, राजनीति में खामोशी का कोई स्थान नहीं होता, खासकर तब जब मामला सार्वजनिक हो।
Also Read: राघव चड्ढा को बड़ा झटका! AAP ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, सदन में बोलने पर भी लगी रोक
खुलकर बोलने की सलाह
उदित राज ने कहा कि अगर राघव चड्डा पार्टी से संतुष्ट हैं तो उन्हें यह साफ करना चाहिए, और अगर नाराज हैं तो वह भी सामने आना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उनकी खामोशी के पीछे क्या कारण है और किसके दबाव में वे चुप हैं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)












