श्रावस्ती जनपद के विकासखंड जमुनहा की ग्राम पंचायत सागर के मजरा मुरैला में सड़कों की हालत बदतर हो गई है। जगह-जगह गड्ढे होने और सड़कें धंसने के कारण हल्की बारिश में ही जलभराव शुरू हो गया है। इस जलभराव से बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने सड़क मरम्मत या जल निकासी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। मजरे को कीचड़ और जलभराव से मुक्ति नहीं मिल पाई है। संतोष कुमार पाठक, अजय कुमार पाठक, भोलानाथ पाठक, उदय राज पाठक, प्रमोद कुमार पाठक, वंश राज मिश्र और विनय कुमार मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सड़को पर गंदगी और जल जमाव:मजरा मुरैला में सड़कें बदतर, जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES












