Homeदेश (National)कहीं मिली गंदगी तो कहीं मिले कीड़े, नेस्ले, फ्लिपकार्ट और KFC को...

कहीं मिली गंदगी तो कहीं मिले कीड़े, नेस्ले, फ्लिपकार्ट और KFC को FSSAI का नोटिस

सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने केएफसी, फ्लिपकॉर्ट, ओपन सीक्रेट और नेस्ले को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों से संबंधित प्रोडक्ट के इंटरनल क्वालिटी चेक लॉग, सप्लाई चेन से खराब प्रोडक्ट को हटाने और दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए उठाए गए कदमों की जानकारी एटीआर में मांगी है।

एफएसएसएआई ने बताया कि खजूर के प्रोडक्ट में कीड़े मिलने पर ओपन सीक्रेट और फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा गया। वहीं मैगी के पैकेट में लार्वा मिलने और आंध्र प्रदेश में एक केएफसी स्टोर में गंदगी से जुड़ी शिकायत का संज्ञान लिया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई’, टीना पारेख ने बताया रंजीत ने किया था बुरा बर्ताव

केएफसी स्टोर में मिली गंदगी

शिकायत के मुताबिक आंध्र प्रदेश के एलुरु के एमवीआर मॉल स्थित केएफसी स्टोर में गंदगी की शिकायत मिली। अब एफएसएसएआई ने एफबीओ से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) मांगी है। वहीं एफबीओ से कहा गया कि कि वे साफ-सफाई, सैनिटेशन, फूड हैंडलिंग, स्टोरेज, वेस्ट मैनेजमेंट, पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों की साफ-सफाई से जुड़ी सभी कमियों की पहचान करें और उनके बारे में जानकारी दें। साथ ही एफबीओ के खिलाफ सुधारात्मक और बचाव वाले कदमों की जानकारी दस्तावेजी सबूत के आधार पर मांगी है।

क्वालिटी चेक लॉग भी मांगा

खजूर के प्रोडक्ट में कीड़े मिलने के आरोप पर भी फ्लिपकॉर्ट और ओपन सीक्रेट को नोटिस भेजा है। इस मामले में भी संबंधित पक्षों से एटीआर रिपोर्ट मांगी गई है। एफएसएसएआई ने इंटरनल क्वालिटी चेक लॉग, ऐसे प्रोडक्ट्स को सप्लाई चेन से हटाने, सुधारात्मक कदम और दोबारा ऐसी घटना को रोकने की खातिर उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।

यह भी पढ़ें: लगातार फ्लॉप फिल्मों से परेशान शाहिद ने बदला नरेशन का तरीका, कॉकटेल 2 से उम्मीद

मैगी के पैकेट में मिले कीड़े

मैगी के पैकेट में कीड़े मिलने के मामले में नेस्ले को नोटिस भेजा गया है। कंपनी से संबंधित बैच के इंटरनल क्वालिटी चेक लॉग, सोर्स और विक्रेता की जानकारी मांगी। वहीं सुधारात्मक कदम उठाने को भी कहा गया है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments