Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भानपुर तहसील दिवस में 51 मामले, 6 का निस्तारण:राजस्व निरीक्षक पर फरियादी...

भानपुर तहसील दिवस में 51 मामले, 6 का निस्तारण:राजस्व निरीक्षक पर फरियादी को गाली देने व मारने की धमकी का आरोप भी लगा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के भानपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह और उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस दिवस में कुल 51शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सहजता से बात करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और स्थलीय मुआयना कर समाधान करें। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। कुल 51 मामलों में से 6का मौके पर निस्तारण होने के बाद, शेष 45मामले संबंधित विभागों को सौंपे गए। इनमें राजस्व विभाग से 23, पुलिस से 5, विद्युत से 5, पीडब्ल्यूडी से 4, जिला गन्ना अधिकारी से 2, चकबंदी से 3, नगर पंचायत से1, विकास से 7और सरजू नहर से 1 मामला शामिल था। समाधान दिवस के दौरान असनहरा निवासी सत्य प्रकाश ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर श्मशान की भूमि पर गलत पैमाइश कर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। इस पर उप जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार की देखरेख में एक टीम गठित कर मामले की पैमाइश का आदेश दिया। धवाय निवासी सुजीत कुमार ने लेखपाल मंटू शर्मा के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि लेखपाल चार वर्षों से अधिक समय से ग्राम धवाय में तैनात हैं और प्रधान की मिलीभगत से गांव के एक व्यक्ति द्वारा खलिहान की जमीन पर मकान बनवा दिया गया है। सुजीत ने इस जमीन को खाली कराने की मांग की। असनहरा निवासी प्रेम प्रकाश पुत्र गब्बू लाल ने शिकायत की कि उनकी बुआ राजपति ने सुनीता पत्नी प्रेम प्रकाश, सरस्वती पत्नी गब्बू लाल और सुशीला पत्नी कन्हैया लाल को अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति का वसीयतनामा किया था। इसके बावजूद गांव के कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है इसअवसर पर तहसीलदार भानपुर पंकज कुमार, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण सिंह, खंड विकास अधिकारी रामनगर राजेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक पिंटू पांडे, सुभाष चंद्र चौबे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments