श्रावस्ती में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने तहसील इकौना सभागार में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। इस दौरान नूर मोहम्मद, राजकुमारी और गुड़िया देवी सहित तीन लाभार्थियों को कार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जनपद के अधिकांश पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष पात्र परिवारों को भी जल्द ही योजना के दायरे में लाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले कुछ महीनों में चलाए गए सघन अभियानों के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इससे अब लाभार्थी सरकारी के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने लाभार्थियों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने और किसी भी समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। प्रशासन इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, तहसीलदार इकौना सहित स्वास्थ्य विभाग एवं तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम-एसपी ने बांटे आयुष्मान गोल्डन कार्ड:श्रावस्ती में पात्र परिवारों को मिला निःशुल्क इलाज का भरोसा, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की पहल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












