HomeHealth & Fitnessसोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने...

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, प्रशासन ने बैठाई जांच

  • घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने मामले की जांच के दिए आदेश

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अकेले पैदल मार्च निकालने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती जिले के नागपुर क्षेत्र के निवासी डॉ. रूपक इखे ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सोनम वांगचुक के समर्थन मार्च निकाला। उन्होंने वांगचुक के समर्थन में संदेश लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी और हाथ में तख्ती लेकर डिगिहा तिराहे से जिलाधिकारी आवास तक पैदल मार्च किया।

वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने शनिवार को बताया कि वायरल वीडियो में जूनियर डॉक्टर स्वयं को सोनम वांगचुक के अभियान का समर्थक बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य नी बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments