फरेंदा के पीएसएम पीजी कॉलेज, आनंदनगर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. मुरलीधर जायसवाल को उनकी पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रोफेसर किरण सिंह के मार्गदर्शन में ‘वनटांगियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान शैक्षिक सुविधाओं का अध्ययन’ विषय पर शोध कार्य पूरा किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने डॉ. जायसवाल को माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने डॉ. जायसवाल को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि महाविद्यालय अपने शिक्षकों और कर्मचारियों की शैक्षणिक उन्नति के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गौरव का विषय बताया। कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी कहा कि महाविद्यालय अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने भी डॉ. मुरलीधर जायसवाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. अभिमन्यु शर्मा, डॉ. मुकुलेश्वरी गुप्ता, डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, आयुष सिंह, डॉ. अखंड प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. प्रमोद चौरसिया, कमलेश प्रजापति, जमुना निषाद, अश्वनी सिंह, राजेश सिंह, घनश्याम सिंह, कमलेश यादव, अजय पांडेय, बैजनाथ चौरसिया, सुरेश यादव सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेन्दा में डॉ. मुरलीधर जायसवाल को पीएचडी उपाधि मिली:पीएसएम पीजी कॉलेज ने सम्मान समारोह आयोजित किया
RELATED ARTICLES











