Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा स्टेशन पर एक माह से पेयजल संकट:यात्री बाहर से पानी लाने...

सिसवा स्टेशन पर एक माह से पेयजल संकट:यात्री बाहर से पानी लाने को मजबूर, पोस्टों पर गंदगी और टूटी टोटियां


महराजगंज के सिसवा रेलवे स्टेशन पर पिछले एक माह से पेयजल व्यवस्था बाधित है। प्लेटफॉर्म पर लगे कई स्टैंप पोस्टों में पानी की आपूर्ति ठप है, जबकि कई स्थानों पर टोटियां टूटी हुई हैं, और गंदगी व काई जमा है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर यात्रियों के लिए लगाए गए दर्जनों स्टैंप पोस्ट या तो खराब पड़े हैं या उनमें नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा है। कई पोस्टों पर गंदगी और काई जमने के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे यात्री वहां से पानी पीने से कतरा रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठप होने से यात्रियों में नाराजगी है। अपनी प्यास बुझाने के लिए उन्हें स्टेशन परिसर छोड़कर बाहर लगे चापाकलों तक जाना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इससे विशेष कठिनाई हो रही है। यात्रियों का कहना है कि राजस्व के मामले में यह एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की यह स्थिति चिंताजनक है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक सुनील कुशवाहा ने बताया कि स्टैंप पोस्टों की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। उन्होंने स्वीकार किया कि तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे शीघ्र दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular