Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परसपुर करौंदा में गहराया पेयजल संकट:ग्रामीण कुएं का पानी पीने को मजबूर,...

परसपुर करौंदा में गहराया पेयजल संकट:ग्रामीण कुएं का पानी पीने को मजबूर, प्रशासन से की व्यवस्था सुधारने की मांग


तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत परसपुर करौंदा स्थित परसपुर गांव में इन दिनों गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें मजबूरीवश कुएं का पानी पीना पड़ रहा है। गांव में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके परिणामस्वरूप अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में अभी तक ‘हर घर जल जीवन मिशन’ योजना का लाभ नहीं पहुंच पाया है, जिससे उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यहां भूजल स्तर नीचे बना हुआ है, जिसके कारण हैंडपंप ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों के पास कुएं के पानी का उपयोग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। ग्रामीण गोपाल नाथ, अरुण, दीपक, संजय, राघवेंद्र और जतिन ने पुष्टि की कि कुएं का पानी पीना उनकी मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि गर्मी बढ़ने के साथ यह पेयजल संकट और गहरा सकता है, जिससे गांव में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने और ‘जल जीवन मिशन’ योजना को शीघ्र शुरू कर हर घर तक पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में भूजल स्तर नीचे जाने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा समय-समय पर खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाती है, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिलती रहे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जल निगम द्वारा इस समस्या के समाधान पर कार्य चल रहा है और ‘जल जीवन मिशन’ योजना शुरू होते ही गांव में पेयजल व्यवस्था बेहतर हो जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments