Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू की कटान से दुबौलिया-महाराजगंज मार्ग टूटा:खतरे का ड़र बना,चार पहिया वाहनों...

सरयू की कटान से दुबौलिया-महाराजगंज मार्ग टूटा:खतरे का ड़र बना,चार पहिया वाहनों का रास्ता बंद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में दुबौलिया से महाराजगंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सरयू नदी की कटान और तेज बहाव के कारण टूट गया है। बिहरा मोड़ के पास सड़क के बीच में एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बारिश के पानी ने पक्की सड़क को बीच से बहा दिया है। इस घटना से दुबौलिया और महाराजगंज क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आपस में संपर्क कट गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर बने बड़े गड्ढे और पानी के तेज बहाव के कारण अब दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना असंभव हो गया है। बिहरा, मौजपुर, दुबौलिया और आसपास के ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय और मुख्य बाजारों से सीधा संपर्क टूट गया है। इससे दैनिक आवागमन और आवश्यक सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। गड्ढे में पानी भरे होने के कारण रात के समय या अनजाने में किसी भी राहगीर या मवेशी के गिरने का बड़ा खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को बिहरा मोड़ की तरफ जाने से बचने की सलाह दी है, जब तक कि मार्ग की मरम्मत या कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती। ग्रामीणों से यह भी अपील की गई है कि वे आपसी सहयोग से गड्ढे के पास सूखी झाड़ियां, बांस या लाल कपड़े से बैरिकेडिंग करें, ताकि अनजान राहगीरों को खतरे का पता चल सके। बच्चों और पशुओं को टूटी हुई सड़क और गड्ढे के पास तेज बहाव वाले क्षेत्र से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular