HomeHealth & Fitnessएम्स में नौकरी दिलवाने के नाम पर कर्मचारी ने की लाखों की...

एम्स में नौकरी दिलवाने के नाम पर कर्मचारी ने की लाखों की ठगी

लखनऊ। एम्स में नौकरी दिलवाने के नाम पर कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के एक कर्मचारी को लाखों की ठगी की। हालांकि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मामला यह है कि मुंबई निवासी अभिषेक जयसवाल,कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर 02/02/2026 से कार्यरत था, उसे सुशांत गोल्फ सिटी तथा छत्तीसगढ़ की पुलिस संस्थान से उठा ले गई।
अभिषेक ने अपने मित्र को एम्स में नौकरी दिलवाने का लालच दिया। इसके लिए उसने बारह लाख रुपये लिए। नौकरी ना दिला पाने पर जब मित्र ने पैसे वापस मांगे तो अभिषेक ने ना नुकुर किया जिस पर उसके मित्र ने एफआईआर करा दी।
पुलिस संस्थान में सादे वस्त्रों में आई। आज ड्यूटी पर ना होने के कारण पुलिस ने सेवा प्रदाता कंपनी (टी एंड एम) के सुपरवाईजर से अभिषेक को ऑफिस बुलाने को कहा। ऑफिस से फ़ोन जाने के कुछ देर में जब अभिषेक टी एंड एम के कार्यालय में पहुंचा तब वहां पर पहले से बैठी पुलिस ने उससे धर दबोचा और अपने साथ ले गई।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments