Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया हरपुर टोला में आजादी के बाद भी सड़क नहीं:कच्ची सड़क पर...

दुबौलिया हरपुर टोला में आजादी के बाद भी सड़क नहीं:कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण, आवागमन प्रभावित


महाराजगंज जिले के बृजमनगंज विकासखंड स्थित ग्राम सभा दुबौलिया का हरपुर टोला आजादी के बाद से ही सड़क सुविधा से वंचित है। यहां सैकड़ों की आबादी आज भी कच्ची और कीचड़ भरी सड़कों पर चलने को मजबूर है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। किसी भी सामाजिक कार्यक्रम या आपात स्थिति में वाहनों का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए लगभग 800 मीटर कच्ची पगडंडी का सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। अब ग्राम सभा दुबौलिया के हरपुर टोला के निवासियों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। मांग करने वालों में राकेश कुमार यादव, सच्चिदानंद यादव, ज्ञान दास भारती, रामप्रकाश, रामदास, सुनीता देवी, ज्ञानमती, उमेश और अखिलेश यादव सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं हुई, तो वे आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा है, “जब तक सड़क निर्माण नहीं, तब तक वोट नहीं।”

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular