Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती-कांटे मार्ग पर गिरी डाल, तीन दिन से नहीं हटी:हादसे का खतरा...

बस्ती-कांटे मार्ग पर गिरी डाल, तीन दिन से नहीं हटी:हादसे का खतरा बना, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती-कांटे मार्ग पर एक जंगली पेड़ की डाल टूटकर सड़क पर गिर गई है। बीते तीन दिनों से यह डाल सड़क पर पड़ी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस डाल से टकराकर अब तक कई लोग चोटिल हो चुके हैं। यह घटना मुंडेरवा से लगभग तीन किलोमीटर बस्ती की ओर मुड़ाडिहा गांव के मोड़ से 10 मीटर पहले हुई है। सड़क किनारे जंगल जलेबी के पेड़ की यह डाल रविवार देर रात टूटी थी। मुड़ाडिहा निवासी रामसिंह पटेल, संगम वर्मा, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, योगेन्द्र कुमार, अशोक कुमार और विपिन कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि रात के समय चार मोटरसाइकिल सवार इस डाल से टकराकर घायल हो चुके हैं। पेड़ की डाल के नीचे बिजली विभाग का केबल भी दबा हुआ है। बिजली विभाग को सूचित करने पर उन्होंने इसे वन विभाग का कार्य बताया। लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि यदि इसे जल्द नहीं हटाया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी शकील अहमद से बात की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना नहीं मिली थी। शकील अहमद ने आश्वासन दिया कि सूचना मिलने पर डाल को अब तक हटवा दिया गया होता। उन्होंने तत्काल वन विभाग के कर्मचारी जगदीश प्रसाद को इसकी जानकारी देकर डाल हटवाने के निर्देश दिए हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular