Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में किसान इंजन से कर रहे धान की रोपाई:बारिश के बाद...

बस्ती में किसान इंजन से कर रहे धान की रोपाई:बारिश के बाद भी खेतों में पानी भरने को मजबूर किसान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य जारी है। पर्याप्त बारिश न होने के कारण कई किसान खेतों में इंजन से पानी भरकर रोपाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के बावजूद खेतों में पर्याप्त पानी जमा नहीं हो पाया है। ऐसे में, वे जल्द से जल्द रोपाई पूरी करने और अच्छी फसल सुनिश्चित करने के लिए इंजन का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय निवासियों मनोज कुमार, परशुराम, राजेश, रामकेश, राकेश और पवन ने बताया कि क्षेत्र के कुछ किसान अभी भी इंजन चलाकर खेतों में पानी भर रहे हैं और धान की रोपाई कर रहे हैं। यह स्थिति बारिश की कमी के कारण बनी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular