Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पिता की मौत, बेटे ने भी दम तोड़ा:शव देखकर 15...

बस्ती में पिता की मौत, बेटे ने भी दम तोड़ा:शव देखकर 15 साल का बेटा बेहोश हुआ, सदमें में मौत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गांव में रविवार को 50 वर्षीय ज्योति प्रकाश की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कुछ ही देर बाद अपने पिता का शव देखकर सदमे में आए उनके 15 साल के बेटे राज ने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन में पिता-पुत्र की मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परसा हज्जाम निवासी ज्योति प्रकाश पुत्र भगवान दास रविवार सुबह लगभग 9 बजे अपने नए मकान की नींव की भराई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक तेज पसीना आने लगा और शरीर में कमजोरी महसूस हुई। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन जब ज्योति प्रकाश का शव लेकर घर पहुंचे, तो वहां मौजूद उनके बेटा राज पिता का शव देखते ही बेसुध होकर गिर पड़ा। उसे भी आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोपहर करीब 12 बजे उसकी भी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, राज की मृत्यु अत्यधिक सदमे के कारण हुई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की कुछ घंटों के भीतर हुई इस मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। ग्राम प्रधान रजवंत यादव ने बताया कि ज्योति प्रकाश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में पहले स्थान पर था। जिस मकान के निर्माण के लिए उन्हें आवास स्वीकृत हुआ था, उसी की नींव भरने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments