Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में दो बाइकों की भीषण टक्कर:छह लोग घायल, महिला समेत दो...

श्रावस्ती में दो बाइकों की भीषण टक्कर:छह लोग घायल, महिला समेत दो की हालत गंभीर


श्रावस्ती के कटरा-वीरपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। तेंदुवा पंडित के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में एक महिला सहित दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के कंजड़वा गांव निवासी किताब अली (45) अपनी पत्नी गाजिया बेगम (40) और सात वर्षीय पुत्र सोहेल के साथ बाइक से गोंडा जनपद के खरगूपुर बाजार जा रहे थे। वहीं, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के रमवापुर डकाही निवासी ओम प्रकाश (34) अपनी पत्नी धर्मावती (32) और पुत्र रामू कुमार (13) के साथ दूसरी बाइक से पुरैनिया की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुवा पंडित के पास दोनों बाइकें अचानक आमने-सामने टकरा गईं। सभी छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मावती और किताब अली की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments