Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ तहसील में तीन स्थानों पर लगी आग:चंदवा के सहिनवारे में एक...

शोहरतगढ़ तहसील में तीन स्थानों पर लगी आग:चंदवा के सहिनवारे में एक बीघा फसल जली


शोहरतगढ़ तहसील में बृहस्पतिवार देर शाम तक तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। गनीमत रही कि गेहूं की कटाई हो चुकी थी, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। चंदवा ग्राम पंचायत के सहिनवारे में डंठल में आग लगने से सरजू चौधरी का लगभग एक बीघा गेहूं जल गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके अतिरिक्त, खैरी शीतल प्रसाद के सिवान में भी डंठल में आग लग गई। तहसीलदार प्रकाश सिंह के नेतृत्व में लेखपाल पंचम लाल पटेल की मौजूदगी में दमकल की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। तौलिहवा ग्राम पंचायत के इटहिया के पास भी आग लगने की घटना हुई, जिसे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयासों से समय रहते बुझा दिया। तीनों ही घटनाओं में समय पर आग पर काबू पा लेने से किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments