लखनऊ। सोमवार इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में बेकार खड़ी दो एंबुलेंस आग में जल गईं। आग की लपटें उठतीं देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस के पास लगे बिजली के पोल से निकली चिंगारी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने तीनों खड़ी एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।












