भवानीगंज थाना क्षेत्र के हसीनाबाद चौराहे पर रविवार भोर में एक दुकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में दुकान का करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यह दुकान भानपुर रानी निवासी ध्रुव अग्रहरि की है, जो हसीनाबाद चौराहे पर बर्तन और फल बेचते हैं। ध्रुव अग्रहरि प्रतिदिन की तरह शनिवार रात को दुकान बंद कर अपने घर सोने चले गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे राहगीरों ने दुकान से धुआं उठते देखा। इसकी सूचना तुरंत ध्रुव अग्रहरि के घर पर दी गई। आग तेजी से फैली और फल तथा बर्तन सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान जल गया। घर के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
हसीनाबाद चौराहे पर दुकान में लगी आग:एक लाख रुपए का सामान जलकर राख, अज्ञात कारणों से घटना
RELATED ARTICLES












