Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोपियापार में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन और प्राथमिक...

गोपियापार में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:ग्राम प्रधान ने पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय में फहराया तिरंगा

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपियापार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार यादव ने पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय गोपियापार में तिरंगा फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश के वीर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने भाग लिया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अंजनी कुमार यादव, लालू यादव, पवन कुमार यादव, दुर्गेश, भवानी भीख, सरवन कुमार यादव, बब्लू यादव और राम बच्चन यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments