Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)झुंगीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के अंतिम सोमवार पर हजारों...

झुंगीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के अंतिम सोमवार पर हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक

#बस्ती_न्यूज

पांडव नगर, पंडूल घाट स्थित पांडव कालीन बाबा झुंगीनाथ धाम में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा के दरबार में जलाभिषेक का क्रम शुरू हो गया। मान्यता है कि यह शिवलिंग पांडव युगीन है और पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान यहां शिव की आराधना की थी। सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण इस बार भीड़ दोगुनी रही। दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने मनोरमा नदी से जल भरकर बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और लाइटों से सजाया गया था। महिला, पुरुष और युवाओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति खासा उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और दुग्ध से भगवान का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और भंडारे की व्यवस्था की थी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार का विशेष महत्व होता है और इस दिन जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular