बहराइच में गुरुवार को बीमा के पैसों के लिए देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने कान व गले को काटकर हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला मुर्तिहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का है। कान काटकर सिर पर किया वार
गुरुवार को धर्मपुर गांव में देर रात आरती देवी (32) की उनके ही देवर दिनेश ने कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने महिला के कान को काटा और सिर पर हमला किया। दुर्घटना बीमा के क्लेम का मिला था पैसा जानकारी के मुताबिक, आरती देवी के पति की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में उन्हें दुर्घटना बीमा का क्लेम मिला था। इसी रकम को लेकर उनका देवर दिनेश लगातार उनसे पैसे मांग रहा था। घटना की रात भी दिनेश पैसे मांगने के लिए घर पहुंचा। लेकिन आरती के मना करने पर वह आगबबूला हो गया। जिससे युवक ने महिला को बांध करके पास पड़ी कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दे डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मृतक के भाई ओंकार यादव ने बताया- बहन के पति की मौत हो गई थी। एक साल पहले उसके बीमा का पैसा आया था। उसका देवर दिनेश उसी पैसे को मांग रहा था। पैसे के चलते उसने बहन पर हमला कर उसके कान व गले को काट डाला। बहन घर में अकेली रहती थी। उसको कोई बच्चे नहीं था । सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद पांच लाख का क्लेम मिला था ।
पैसों के लिए देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा:बहराइच में पति की मौत पर बीमा का मिला था 5 लाख रुपए, आरोपी फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












