चित्रकूट। बुंदेलखंड के वरिष्ठ राजनेता एवं बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल ने सोमवार को अपने चित्रकूट आवास से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक ई-रिक्शा से सफर किया। इस दाैरान उन्हाेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान का आम जन मानस को संदेश दिया।
बुंदेलखंड के आकांक्षी जनपद चित्रकूट के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान का असर दिखने लगा है। सोमवार को बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर. के. सिंह पटेल ने ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा से अपने चित्रकूट के बलदाऊ गंज स्थित आवास से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय तक यात्रा की। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से मिलकर गेहूं खरीद केंद्र में किसानों को हो परेशानी और क्षति ग्रस्त सड़कों के कारण आवागमन में हो रही लोगों को परेशानी से अवगत कराया। इसके बाद पूर्व सांसद कलेक्ट्रेट से अपने आवास तक वापस ईरिक्शा से लाैटे।
सांसद की इस यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, पन्ना लाल कोरी, सुरेश अनुरागी, सभासद शंकर यादव, लवलेश त्रिपाठी, शनि कुमार आदि भी उनके साथ मौजूद रहे। पूर्व सांसद श्री पटेल की इस पहल की क्षेत्र में काफी चर्चा रही। स्थानीय लोगों ने इसे प्रधानमंत्री के आह्वान को जमीनी स्तर पर उतारने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया।












