Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तुर्कहिया में नि:शुल्क नेत्र शिविर:आयुष्मान कार्ड धारकों को मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन,...

तुर्कहिया में नि:शुल्क नेत्र शिविर:आयुष्मान कार्ड धारकों को मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन, लाने-ले जाने की सुविधा


निचलौल विकास खंड की ग्राम पंचायत तुर्कहिया में गुरुवार, 7 मई 2026 को एक विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राज आई हॉस्पिटल, नौतनवां (राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर की एक शाखा) के सौजन्य से पंचायत भवन तुर्कहिया में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजक हैप्पी नायक ने जानकारी दी कि शिविर में आयुष्मान कार्ड और अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए मोतियाबिंद, नाखूना और नासूर के ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अस्पताल प्रबंधन मोतियाबिंद के मरीजों को अस्पताल लाने और वापस छोड़ने की नि:शुल्क सुविधा भी प्रदान करेगा। शिविर में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर प्रस्तुत करने पर आँखों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। यहाँ मात्र 150 रुपये की रियायती दर पर चश्मे भी उपलब्ध होंगे। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने और KYC करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ऑपरेशन के लिए आधुनिक फेको विधि द्वारा फोल्डेबल लेंस, विदेशी लेंस (SICS) और देशी लेंस की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध रहेगी।आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से इस नि:शुल्क शिविर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments