HomeHealth & Fitnessशादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने...

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के बैंक खातों में जमा 1.30 लाख रुपये होल्ड कराते हुए घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया कि राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ निवासी पुष्पेंद्र की तहरीर पर 29 जून को मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार, 28 जून को उसके दो रिश्तेदारों को शादी कराने के बहाने मीरजापुर के लोहंदी कला स्थित हनुमान मंदिर बुलाया गया, जहां उनसे ठगी की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन रुपये वसूल लिए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। साइबर सेल की सहायता से आरोपितों के बैंक खातों में जमा 1.30 लाख रुपये होल्ड कराए गए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लोहंदी कला क्षेत्र से लवकुश यादव, गुड़िया यादव, राधा कोल, दीपक पाल तथा राजेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार बरामद की गई।

पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तथा इस प्रकार की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments