बहराइच पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शनिवार को लोधनपुरवा गांव के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 11,500 रुपये के जाली नोट और एक प्रिंटर बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार चल रहा है। इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जयपुरा निवासी सलीम उर्फ सूरज, लखीमपुर खीरी के दलराजपुर निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय, तथा मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगतापुर गुलहरिया गांव निवासी हरिराम और अर्जुन को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के पास से कुल 11,500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया गया प्रिंटर भी पुलिस ने जब्त कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद और गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़:चार आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर व 11,500 जाली नोट बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











