Homeक्राइम (Crime)बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा का BCCI से बड़ा अनुरोध...

बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा का BCCI से बड़ा अनुरोध — उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में चार टीमें बनाने की मांग

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने Board of Control for Cricket in India (BCCI) से उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में चार अलग-अलग टीमें बनाने की मांग की है।

मोहसिन रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में 25 करोड़ की आबादी और 75 जनपद हैं, जहां क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में केवल एक टीम होने के कारण हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच नहीं मिल पाता।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा ऐसी कोई रोक नहीं है कि किसी राज्य से एक से अधिक या चार टीमें नहीं बन सकतीं। रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की चार टीमें बनाने से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलेगा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों (सभी 75 जनपदों) की प्रतिभाओं को समान प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

 

मोहसिन रजा का बयान
मोहसिन रजा ने कहा, “उत्तर प्रदेश जैसे 25 करोड़ आबादी और 75 जनपदों वाले राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, लेकिन अवसर बेहद सीमित हैं। वर्तमान व्यवस्था में एक ही टीम होने के कारण हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच नहीं मिल पाता।

 

रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की चार टीमें बनाने से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समान प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। मैं प्रदेश के खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से इस मुहिम में जुड़ने और समर्थन देने की अपील करता हूं। हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उसका हक और मंच मिलना चाहिए, यही इस अभियान का उद्देश्य है।”

यह बयान क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मोहसिन रजा ने BCCI से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है ताकि उत्तर प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाई मिल सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments