महोबा जनपद की एक दलित छात्रा के साथ प्रयागराज में कथित तौर पर 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय अत्याचार किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को सौंपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं और दलित समाज की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि महोबा की यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग करती है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने मांग की कि पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ-साथ समुचित चिकित्सा और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे, आसिफ रिजवी, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी, भीखू गौड़, अजीम अहमद, बजरंगी मौर्य, सईद मलिक, समीउल्लाह, हमजा और बब्बू रैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रयागराज में दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म:कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












