बलरामपुर में 9 अप्रैल 2026 को काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत महाविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भूगोल विषय में उपलब्ध करियर और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। संगोष्ठी में प्रोफेसर रेखा विश्वकर्मा ने भूगोल विषय में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रिसर्च, शिक्षण, पर्यावरण प्रबंधन, जीआईएस (GIS) और रिमोट सेंसिंग जैसे क्षेत्रों में इस विषय के छात्रों के लिए बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं। कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. ऋषि रंजन पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी छात्र-छात्राओं को अपने करियर के लिए कम से कम दो विकल्प तैयार रखने चाहिए, ताकि भविष्य में वे बेहतर निर्णय ले सकें। डॉ. अजहरुद्दीन ने नेट (NET) और जेआरएफ (JRF) परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और छात्रों को इसकी तैयारी की रणनीति भी बताई। वहीं, डॉ. अनुज सिंह ने भूगोल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT), केवीएस (KVS) और नवोदय विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए पूछे जाने वाले प्रश्नों और चयन प्रक्रिया की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. विनीत कुमार ने छात्रों को रिमोट सेंसिंग और जीआईएस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।
महाविद्यालय में भूगोल करियर संगोष्ठी आयोजित:छात्रों को रोजगार के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, चयन प्रक्रिया की जानकारी साझा की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











