HomeHealth & Fitnessपरीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा...

परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

लखनऊ। राजधानी में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ अभद्रता और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक शातिर अपराधी को पारा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और वह दबोच लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त हसीब पुत्र स्वर्गीय सत्तार मूल रूप से हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के मिर्जानपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में पारा क्षेत्र के हैदर कैनाल नाला इलाके में रह रहा था।

बताया गया कि सोमवार सुबह आरोपी ने चारबाग बस अड्डे से परीक्षा देने जा रही दो युवतियों को अपने ऑटो में आलमबाग छोड़ने के बहाने बैठाया। इसके बाद वह उन्हें पारा थाना क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवतियों के विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, अभद्रता की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस हरकत में आई और मुकदमा संख्या 403/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के ऑटो (UP32 PN 8865) को घेरने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय भेज दिया।मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

जांच में यह भी सामने आया कि हसीब आदतन अपराधी है। वर्ष 2024 में हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र में भी उसने एक महिला को ऑटो में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उस मामले में वह जेल भी जा चुका है, पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक कनेक्शन और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 378/2024
धारा 64(1), 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस
थाना सण्डीला, जनपद हरदोई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments