#बस्ती_न्यूज
बहादुरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत कचूरे में कराए गए विकास कार्यों को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार थम गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय जांच टीम ने गांव के सभी विकास कार्यों की गहन पड़ताल के बाद ग्राम पंचायत को क्लीन चिट दे दी है। टीम को मौके पर सभी निर्माण कार्य तय मानकों के बिल्कुल अनुरूप मिले, जिसके बाद विरोधियों द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के तमाम आरोप पूरी तरह हवा हवाई साबित हुए। क्लीन चिट मिलने की खबर आते ही ग्राम पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ भौतिक सत्यापन जांच टीम ने पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए ग्रामीणों की मौजूदगी में ही अंत्येष्टि स्थल और इंटरलॉकिंग सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने न सिर्फ निर्माण कार्यों की ईंट और गिट्टी को परखा, बल्कि फाइलों और संबंधित सरकारी अभिलेखों की भी बारीकी से स्क्रूटनी की। भौतिक सत्यापन के दौरान मौके पर रामशब्द यादव, राम गोपाल, वीरेंद्र चौरासिया, राजधर यादव, महेंद्र यादव, विजयपाल, अरुण कुमार और राजाराम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनसे जांच अधिकारियों ने सीधे संवाद किया। ग्रामीण बोले- ‘प्रधान जी ने बदल दी गांव की सूरत जांच के दौरान जब अधिकारियों ने ग्रामीणों से कार्यों की उपयोगिता और उनकी क्वालिटी पर फीडबैक मांगा, तो गांव वालों ने एक सुर में प्रधान के काम पर मुहर लगा दी। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि गांव में जो भी काम हुए हैं, वे बेहद मजबूत और गुणवत्तापूर्ण हैं। खासकर अंत्येष्टि स्थल और इंटरलॉकिंग सड़कों के बनने से सालों पुरानी राह आसान हो गई है और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए जनता ने ग्राम प्रधान के प्रयासों की जमकर सराहना की। त्रिस्तरीय जांच टीम की अंतिम रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि कचूरे ग्राम पंचायत में निर्धारित मानकों के तहत ही सारे कार्य कराए गए हैं। मौके पर न तो कोई वित्तीय अनियमितता मिली और न ही काम में कोई कमी। आरोपों की पुष्टि न होने के बाद अब गांव में केवल विकास की चर्चा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ग्राम पंचायत कचूरे को मिली क्लीन चिट:अंत्येष्टि स्थल और इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता देख ग्रामीणों ने कहा- प्रधान ने कराया नंबर वन काम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












