लखनऊ। राजधानी इंदिरानगर तकरोही क्षेत्र के जगदीश्वरं विहार कालोनी में वहां की स्थानीय जनकल्याण आवासीय समिति के सर्वसहयोग से इस मंगलवार को जेठ माह के पांचवें बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय शहीद भगत सिंह वार्ड प्रथम के बीजेपी पार्षद प्रतिनिधि अरविंद यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश बंसल, शर्मा जी, अमित पांडेय सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य, वरिष्ठजन, महिलाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इसके प्रमुख आयोजन विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शाम पांच बजे से सुंदर वातावरण में सुंदरकांड का पाठ हुआ और फिर उसके बाद देर शाम प्रभु इच्छा तक भंडारा चला जिसमें सबको बडेÞ ही भाव और प्रेम से पूड़ी सब्जी, छोला चावल और बूंदी का वितरण किया गया।












