HomeHealth & Fitnessऑपरेशन किरण से बची दो परिवारों की खुशियां, लखनऊ पुलिस ने कराई...

ऑपरेशन किरण से बची दो परिवारों की खुशियां, लखनऊ पुलिस ने कराई सुलह

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन की पहल पर चलाए जा रहे ऑपरेशन किरण के तहत थाना बिजनौर पुलिस ने पारिवारिक विवाद से जूझ रहे दो परिवारों के बीच सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराकर उन्हें बिखरने से बचा लिया।

पहले मामले में थाना क्षेत्र के एक दंपति के बीच पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट किए जाने को लेकर लगभग 15 दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं दूसरे मामले में पति और ससुराल पक्ष द्वारा पत्नी के साथ गाली-गलौज किए जाने के कारण करीब एक माह से पारिवारिक तनाव बना हुआ था।

दोनों मामलों की जानकारी मिलने पर थाना बिजनौर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित कराया गया और उन्हें आपसी विश्वास, सम्मान तथा परिवार की अहमियत समझाई गई।

पुलिस की समझाइश और सकारात्मक परामर्श का असर यह रहा कि दोनों पक्ष अपने मतभेद भुलाकर एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए। इसके बाद दोनों मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों परिवारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास के साथ नया जीवन शुरू करने की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सकुशल उनके घर रवाना किया।लखनऊ पुलिस का ऑपरेशन किरण पारिवारिक विवादों को बातचीत और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments