Homeउत्तर प्रदेशइटवा में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी पर हवन-पूजन:बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि...

इटवा में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी पर हवन-पूजन:बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि के लिए की पूजन


इटवा विकास क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना क्षेत्र के भगौसा, अमौना, जिगना, संग्रामपुर इमिलिया और सेमरी सहित कई प्रमुख काली मंदिरों में महिलाएँ, पुरुष और युवतियाँ पूजन सामग्री के साथ पहुँचे। पुरोहितों और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय और सुगंधित हो गया। आचार्य पंडित तारकेश्वर दुबे ने बताया कि चैत्र नवरात्रि और रामनवमी हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि माँ काली और भगवान राम की सच्ची आराधना से व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है। आचार्य दुबे ने आगे बताया कि नवम सिद्दिदात्री देवी भगवती का नौवां स्वरूप हैं, जिनकी आराधना के साथ ही नवरात्र व्रत का पारायण होता है। देवी पूजन के साथ कन्या पूजन, भोजन और यज्ञ का विशेष महत्व है, जिससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments