Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान:ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा, आवागमन बाधित;...

बस्ती में तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान:ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा, आवागमन बाधित; दुकानें क्षतिग्रस्त

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। बनकटी नगर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। अचानक बदले मौसम के कारण कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कस्बे में लगभग 200 केवीए के ट्रांसफार्मर पर एक नीम का पेड़ और कपास की डाल गिर गई। इसके चलते मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क जाम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, स्थानीय कस्बावासियों ने एकजुटता दिखाते हुए खुद ही पेड़ की टहनियों को काटकर रास्ते से हटाया और आवागमन बहाल कराया। तेज आंधी के कारण सड़कों के किनारे स्थित कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। युग जलपान गृह और अरुण शुक्ला की इलेक्ट्रॉनिक दुकान का टीनशेड पेड़ की टहनी गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, शशि गोंड के मकान पर रखा टीनशेड उड़कर सड़क पर जा गिरा, जिससे कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। बनकटी निवासी इब्राहिम के नवनिर्मित मकान की करीब सात फीट ऊंची दीवारें तेज हवा के झोंकों को सहन नहीं कर सकीं और गिर गईं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आंधी का असर इतना तेज था कि अहमद इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक सहित क्षेत्र के दर्जनों दुकानों के साइन बोर्ड उखड़कर हवा में उड़ गए, जिससे बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था फैल गई। नगर पंचायत बनकटी के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी आंधी और बारिश से काफी नुकसान होने की सूचना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments