उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महराजगंज दौरे के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज मुख्यमंत्री जनपद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। सीमा चौकियों पर आने-जाने वालों से आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां चार पहिया वाहनों की भी गहन तलाशी ले रही हैं। वाहनों के अंदर मौजूद सामान की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीमा क्षेत्र में डॉग स्क्वाड की टीमें भी तैनात की गई हैं, जो लगातार जांच अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और कार्यक्रम स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं। सीमा क्षेत्र में बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के कारण लोगों को कुछ समय के लिए जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कदम आम जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट:महराजगंज में सुरक्षा कड़ी, हर व्यक्ति-वाहन की हो रही जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












