HomeHealth & Fitnessमानवाधिकार आयोग का विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर आन्ध्र सरकार को...

मानवाधिकार आयोग का विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर आन्ध्र सरकार को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुई दुर्घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है। 8 जून (सोमवार) को हुई इस दुर्घटना में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी और छह अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मानवाधिकार आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर दो सप्ताह के अंदर इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग के अनुसार इस घटना को लेकर मजदूर संघ ने प्रबंधन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। आयोग ने मांगी गई रिपोर्ट में घायल मजदूरों की सेहत की स्थिति, उन्हें और मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का दिए जाने विवरण भी शामिल करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments