बहराइच में एक बाघ ने खेत पर जा रहे दो युवकों पर पीछे हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोतीपुर रेंजर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामला गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है। वन विभाग की टीम ने बाघ की तलाश में इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी है। घायलों को पहचान लतीफ पिता अनीश कुरैशी (29) और असलम पिता सादिक अली (22) निवासी दौलतपुर गांव के रूप में हुई है। दोनों खेत पर मक्के की फसल देखने के लिए गांव से बाहर निकले थे। युवकों को बचाने लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण इसी दौरान अचानक बाघ ने पीछे से अटैक कर दिया। बाघ से बचने के लिए दोनों बचाव के लिए चिल्लाने लगते हैं। मौके पर लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण पहुंचते हैं। इसे देखकर बाघ वहां से भाग जाता है। घटना की सूचना तत्काल ग्रामीणों वन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। घायलों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल मिहींपुरवा के लिए भेजा गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। घायल लतीफ की मां हाशिमा ग्राम पंचायत दौलतपुर की ग्राम प्रधान हैं, जबकि असलम मजदूरी करता है। प्रभागीय वनाधिकारी मोतीपुर ने बताया- इस मामले में प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) ने कहा कि दोनों घायल युवकों को मिहींपुरवा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर रही है।
बहराइच में प्रधान के बेटे पर बाघ ने किया हमला:मजदूर की पीठ पर मारा पंजा, घाव बना; दोनों मक्के की फसल देखने निकल थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












