श्रावस्ती जनपद के सिरसिया ब्लॉक के सिटकहवा ग्राम पंचायत स्थित बन्ठिहवा गांव के दारुल उलूम अहले सुन्नत गुलशने तैबा मदरसे में गुरुवार रात एक जलसे का आयोजन किया गया। इस जलसे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बहराइच से आए मुफ्ती वारिस अली और मौलाना शकील अशरफी गूलरा ने अपने बयानों में लोगों को धार्मिक शिक्षाओं पर अमल करने तथा समाज में भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने अच्छे आचरण और धार्मिक मार्ग पर चलने की नसीहत दी। इस अवसर पर दूर-दराज से आए नातख्वां गुलाम मुस्तफा, कारी हिसामुद्दीन और कारी जुबेर ने नात और कलाम पेश किए। जलसे का संचालन उस्तादुश शोहरा समी बहराइच ने किया, जबकि कार्यक्रम सूफी निजामुद्दीन की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस दौरान मदरसे के शिक्षक कारी कलीम, हाफिज मोहम्मद आसिफ, कारी जुबेर, मौलाना रियाजुद्दीन के साथ बन्ठिहवा और आसपास के गांवों के कई लोग उपस्थित रहे।
बन्ठिहवा में मजहबी जलसा:मुफ्ती और मौलाना ने दी अच्छे आचरण की नसीहत, भाईचारे की मिसाल पेश करने की अपील
RELATED ARTICLES












