Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में युवक को सांप ने डसा:चारा काटते समय काटा, हालत बिगड़ने...

श्रावस्ती में युवक को सांप ने डसा:चारा काटते समय काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के बलुहा गांव में सोमवार को पशुओं के लिए चारा काट रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बलुहा निवासी संदीप कुमार बाजपेई सोमवार को अपने घर के पास पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के डसते ही संदीप की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments