Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, कपड़े जलाए VIDEO:पेट्रोल छिड़ककर जिंदा...

सिद्धार्थनगर में युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, कपड़े जलाए VIDEO:पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, 5 लोगों पर FIR


सिद्धार्थनगर में एक प्रवासी कारपेंटर को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके कपड़े जला दिए, बल्कि पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की भी कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र का है। खरगौला गांव निवासी अब्दुल मोतीम सूरत में कारपेंटर का काम करते हैं और बकरीद के अवसर पर घर आए हुए थे। पीड़ित के मुताबिक, 3 जून की रात करीब 11 बजे वह सेखुईया गांव में भोजन करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। मोतीम का आरोप है कि सिराज, रफीक अहमद, शोलू, इबरार समेत अन्य लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में युवक निर्वस्त्र अवस्था में रहम की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाने के बाद मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर कपड़े, जूते और ब्लूटूथ डिवाइस में आग लगा दी। उसका आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने उसके शरीर पर भी पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस जलाकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच गई। प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट से हमला, रुपए लूटने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट से वार किए गए। साथ ही उसका पर्स छीन लिया गया, जिसमें करीब 8 हजार रुपये नकद थे। मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। युवक का कहना है कि वह लगातार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। अब्दुल मोतीम का आरोप है कि पुलिस को दी गई मूल शिकायत में निर्वस्त्र कर मारपीट, सामान जलाने, पेट्रोल छिड़कने, नकदी छीनने और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप शामिल थे, लेकिन मुकदमा दर्ज करते समय कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल नहीं किया गया। डुमरियागंज के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव ने बताया- सिराज, रफीक, शोलू, इबरार समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments