#बस्ती_न्यूज
बस्ती, 9 अगस्त। आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित वैदिक यज्ञ और सत्संग कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने श्रावण मास को वेद कथा सुनने और सुनाने का महापर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। सावन के महीने में भक्तजन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक, कावड़ यात्रा, रुद्र स्तवन और जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान वे अपने कुटुम्ब, समाज और देश के कल्याण की कामना करते हैं। आर्य समाज इस समय आम जनमानस को वेद कथा का अमृत पान कराकर गौरवमयी वैदिक संस्कृति से परिचित कराता है। ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि आर्य समाज एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए अविद्या के नाश और विद्या की वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेद सभी सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेदों के गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा और भजनों के माध्यम से आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए योगी, संत और महात्मा गृहस्थों के यहां आकर उन्हें वेद ज्ञान से लाभान्वित करते हैं। इस अवसर पर यज्ञ कराते हुए योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय और शिक्षक नितीश कुमार ने आम जनमानस को इस पावन माह में यज्ञ, योग, तप, स्वाध्याय और दान का अनुष्ठान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से समाज में सात्विक विचारधारा और आपसी सामंजस्य का वातावरण विकसित होगा, जिससे एक आदर्श समाज का निर्माण हो सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिवसंकल्प के मंत्रों से आहुतियां देते हुए लोककल्याण की कामना की। इस अवसर पर अरविन्द साहू, कार्तिकेय, कार्तिक, कृष्णा, गणेश आर्य, धर्मेंद्र कुमार, शिव श्याम, रजनीश कुमार, नवल किशोर चौधरी, राजेश्वरी, रिमझिम, दृष्टि मोदनवाल, परी, पुनीत राज, शुभम राजभर, हिमांशु, ऋषि कुमार, महिमा, राधा देवी, नंदिनी, निधि और अर्पिता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
श्रावण मास वेद कथा सुनने-सुनाने का महापर्व:कथावाचक बोले – आर्य समाज बस्ती में आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












