*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं आमजन से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पुलिस-जन विश्वास को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है।
आज दिनांक 03.07.2026 को *समस्त थाना अंतर्गत* अपने अपने थाना क्षेत्र में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट के दृष्टिगत वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर , सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा बेसहारा व्यक्तियों एवं बच्चों की सहायता, विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों तथा सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण, स्वच्छता अभियान, मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सहभागिता तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
*बलरामपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें तथा अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस को अवगत कराकर सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में सहयोग दें।*












