#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परशुरामपुर में रविवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। हरैया विधायक अजय सिंह ने ब्लॉक प्रमुख श्रीश पांडेय और सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश दुबे के साथ फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि परिसर में जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को कम कीमत पर सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश दुबे ने बताया कि इस केंद्र से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट सुशील कुमार, प्रेमप्रकाश, राजीव पांडेय, प्रदीप पांडेय, रामगोपाल पांडेय, नवनीत शुक्ल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
परशुरामपुर में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन:विधायक ने सस्ती दवाएं मिलने की बात कही, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES












