Homeदेश (National)भारत की बढ़ी ताकत, DRDO ने पहली बार किया 'कुशा' मिसाइल का...

भारत की बढ़ी ताकत, DRDO ने पहली बार किया ‘कुशा’ मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को स्वदेशी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ‘कुशा’ मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। यह टेस्ट ओडिशा के तट के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। DRDO के मुताबिक, मिसाइल का यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य तैयार किया गया था जो तेज गति और अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन के हवाई खतरे का आभार दे रहा था। ‘कुशा’ मिसाइल ने इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर अपनी सटीकता और क्षमता का प्रदर्शन किया। इस सफलता को भारत की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खराब गोला-बारूद से 62 करोड़ का नुकसान, रक्षा मंत्रालय को PAC की फटकार

कई तरह के हवाई खतरों से निपटने में सक्षम

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कुशा मिसाइल प्रणाली लड़कू विमानों, दूश्मन की मिसाइलों, ड्रोन (UAV) और बड़े सैन्य विमानों जैसे विभिन्न हवाई खतरों को लंबी दूरी और अलग-अलग ऊंचाई पर निशाना बनाकर नष्ट करने में सक्षम है। इस सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली मिसाइल, रडार, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत सभी प्रमुख उपकरण DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्दोग साझेदारों ने मिलकर विकसित किए हैं। इससे भारत की रक्षा तकनीक में आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ‘छात्रों को सड़कों पर देखना दर्दनाक’, CJP के समर्थन में आए मुरली मनोहर जोशी

राजनाथ सिंह ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुशा मिसाइल के सफल परीक्षण को भारतीय रक्षा अनुसंधान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने की क्षमता दुनिया के गिने-चुने देशों के पास है और अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इस उपलब्धि से देश की हवाई रक्षा क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। साथ ही, ऐसी रक्षा प्रणालियों के लिए विदेश पर निर्भरता भी कम होगी, जिससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूती मिलेगी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments