संत कबीर नगर, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता शामिल हुए। विधि विशेषज्ञों ने उपस्थित शिक्षकों को कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दिया।
शिक्षकों का सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी मॉड्यूल कवच आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा व संरक्षा के विभेद को बताते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कार्यकम की विस्तार से बताया। उन्होंने कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा किया। मानवाधिकार के हनन को लेकर जागरूक रहकर अपने अधिकारों के संरक्षा की बात बताई।। असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो. दानिश ने डिजिटल अरेस्ट, जीरो एफआईआर तथा साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों का भी जवाब दिया। इस दौरान डायट प्रवक्ता डा. आराधना गोस्वामी, पैरालीगल वालंटियर बलदेव, मुलायम यादव समेत विभिन्न विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा व मानवाधिकार मुद्दे की दी गई जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












