महराजगंज में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। यह अभियान सीमा पार से होने वाली अवांछनीय गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर पूर्णतः रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।
सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। थाना सोनौली पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विशेष रूप से यह अभियान चलाया। अभियान के तहत सोनौली कस्बे के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान:संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












